डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आयोजित हुई आम सभा।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सत्र 2026-2027 के आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आम सभा का आयोजन किया गया। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित इस सभा में विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने मंच के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
सभा के दौरान सभी प्रत्याशियों ने महाविद्यालय के विकास, छात्र हित और पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने के लिए अपनी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही पूरी तरह अनुशासन में रहकर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह की अध्यक्षता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. साबिर हुसैन के संचालन में यह सभा संपन्न हुई।
इस पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रुप से संचालित कराने में पुलिस प्रशासन और राजस्व प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस दौरान समस्त महाविद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






