राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में मयंक कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित।

रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एकमात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जिसे जाँच के बाद वैध पाया गया। छात्रसंघ के अन्य सभी पद रिक्त रहे।

स्नातक पंचम सेमेस्टर के छात्र मयंक कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विमला सिंह ने इसकी जानकारी दी।

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

नवनिर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का शपथ ग्रहण 29 सितंबर 2026 को होगा।

चुनाव समिति में डॉ. हरीश चन्द्र जोशी, डॉ. श्वेता बिश्नोई, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ती, कुंदन नाथ गोस्वामी, कमलेश डोभाल, गणेश सिंह बिष्ट एवं प्रेम भारती का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *