छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नज़र।

नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस द्वारा कॉलेज परिसरों के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी चेकिंग की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की आड़ में हार्डकोर अपराधी, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति अथवा अराजक तत्व चुनाव के दौरान पाए गए तो उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में पुलिस ने आईटीआई गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग के शिवम बिष्ट को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों में सख्ती का संदेश गया है।

नैनीताल पुलिस ने दो टूक कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, अपराधियों का मैदान नहीं। चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *