राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ छात्रसंघ चुनाव।
मालधनचौड़ (नैनीताल)। उत्तराखंड शासन एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में छात्रसंघ निर्वाचन सत्र 2026-27 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों में —
■ अध्यक्ष — अभय प्रकाश
■ उपाध्यक्ष — अर्जुन कुमार
■ उपाध्यक्ष छात्रा — रिया
■ सचिव — हर्ष टम्टा
■ संयुक्त सचिव — दीक्षा
■ कोषाध्यक्ष — प्राची
■ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि — निशांत कुमार
छात्रसंघ प्रभारी प्रियदर्शन (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान) ने कहा कि ये चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आलोक में तैयार विश्वविद्यालय के संविधान के अनुरुप संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि चुनाव महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. (डॉ.) जी.सी. पंत एवं प्रो. (डॉ.) अनुपमा तिवारी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं महाविद्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद प्रेषित किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






