MBPG कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट, दो युवक गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। MBPG कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में राधे गुप्ता नामक छात्र चोटिल हुआ था।
SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान:
मामले का संज्ञान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव की आड़ में किसी भी प्रकार की मारपीट, दबंगई अथवा अराजकता करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव द्वारा उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों को चिन्हित किया गया।
चिन्हित युवकों के विरुद्ध धारा 172 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य अराजक तत्वों को भी वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है तथा उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- अनिकेत चरण पुत्र डेविड चरण, निवासी राजपुरा
2- दीपक बोरा पुत्र हरक सिंह बोरा, निवासी तिकोनिया कैनाल रोड, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल
प्रारंभिक जाँच में सामने आई यह जानकारी:
प्रारंभिक जाँच में दोनों युवक सचिव पद के प्रत्याशी भविष्य रावत के समर्थक बताए गए हैं। आरोप है कि दिन के समय इनके द्वारा दूसरे सचिव पद के प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में:
■ उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, थाना हल्द्वानी
■ कांस्टेबल विजय भारद्वाज
■ कांस्टेबल मुकेश सिंह
■ कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






