कर्मचारियों व शिक्षकों ने प्रदर्शन कर एनपीएस का फूंका पुतला।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भिकियासैंण में कर्मचारियों-शिक्षकों ने जताया विरोध, संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने गगास पुल तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए नई पेंशन स्कीम (NPS) का पुरजोर विरोध किया और एनपीएस का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू न कर सरकार कर्मचारियों-शिक्षकों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने 2027 में ओपीएस बहाल करने वाली सरकार को चुनने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी, बी.डी. शर्मा, ममता रावत, नीलम मावड़ी, मनोरमा ध्यानी, ललित मोहन सती, धर्मेन्द्र कुमार, हरचरण सिंह, जितेंद्र कुमार, लईक अहमद सिद्दीकी, हरिकृष्ण उनियाल, आलोक चौहान, मुकेश कुमार, राकेश चन्द्र आर्या, गणेश पपनै, मलिक, मोहन भाकुनी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *