थौली-पाली क्षेत्र पंचायत सीट के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली की सीट रिक्त रहने के बाद अब 11 लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम-सिनौड़ा, चंद्र सिंह निवासी ग्राम-पाली, सुरेश सिंह निवासी ग्राम-कोट असवाल, दीपा देवी निवासी ग्राम-गंगोड़ा, जय प्रकाश नेगी निवासी ग्राम-नौघरिया, महिपाल सिंह निवासी ग्राम-गुजरगड़ी, नंदन सिंह रावत निवासी ग्राम-चनूली, गंगा देवी निवासी ग्राम-गंगोड़ा, रोहित सिंह निवासी ग्राम-सीम, ललित मोहन निवासी ग्राम-थौली पाली और पूनम निवासी ग्राम-दनपौ शामिल हैं।

इन 11 प्रत्याशियों के नामांकन के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली के चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। अब क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

मालूम हो कि इस क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल थे, लेकिन करीब एक साल पूर्व उनका निधन हो गया था। इसके बाद से उक्त सीट कार्यकारी व्यवस्था के भरोसे चल रही थी। अब 11 प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इस सीट का चुनाव दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *