सल्ट की बालिका कबड्डी टीम ने जीता रजत पदक, पाँच खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद स्तर पर चल रही विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखंड सल्ट की प्राथमिक बालिका कबड्डी टीम ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, फाइनल मुकाबले में स्पाल्दे की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्राथमिक स्तर की लंबी कूद प्रतियोगिता में मयंक ने स्वर्ण पदक, निर्मला रावत ने कांस्य पदक तथा शुभम भंडारी ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग की बालिका लंबी कूद प्रतियोगिता में योगिता ने रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में टीम प्रभारी के रुप में नागेंद्र चौहान, सुरेश जोशी, शिवकुमार, आनंद चौहान, वत्सला चौहान, मोहन सिंह एवं सुनील मनराल ने बच्चों के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मोहित, शुभम, सोनाक्षी, अवनी एवं दिव्यांशी का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खेल प्रशिक्षकों एवं चयनित खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *