बड़े वीकेंड पर 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच नैनीताल पुलिस का सफल ट्रैफिक मैनेजमेंट।

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सटीक रणनीति से कैंचीधाम में सुगम दर्शन, निर्बाध यातायात और सुरक्षित एग्जिट, कहीं नहीं बनी जाम की स्थिति।

नैनीताल। बड़े वीकेंड पर कैंचीधाम, नैनीताल एवं भवाली क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी आमद के बीच नैनीताल पुलिस ने प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट के जरिए चुनौती को सफलतापूर्वक संभाला। पुलिस की सटीक रणनीति के चलते श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था को निर्बाध रखा गया और कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।

मुख्य उपलब्धियां:
■ बड़े वीकेंड के दौरान 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान दर्शन व्यवस्था कतारबद्ध एवं सुचारु रही।
■ नैनीताल पुलिस द्वारा कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। यातायात के इनफ्लो एवं एग्जिट को लगातार व्यवस्थित रखा गया, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रही।
■ निर्धारित पार्किंग स्थलों से शटल बसों एवं टैक्सियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंचीधाम पहुंचाया गया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रुप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
■ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 04:00 बजे से विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया। अल्मोड़ा एवं गरमपानी की ओर से आने वाले यातायात को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।
■ यातायात की स्थिति के अनुसार समय-समय पर टू-लेन संचालन किया गया, जिससे वाहनों का सुचारु फ्लो बनाए रखा जा सके।
■ दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को लगातार व्यवस्थित रुप से रवाना किया गया। एग्जिट ट्रैफिक पर विशेष फोकस रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुचारु रुप से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।
■ SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं ग्राउंड पर रहकर ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। स्थिति के अनुसार उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्णय लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।
■ यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार नैनीताल, COs, थाना/चौकी प्रभारी, TI, CPU, PAC, होमगार्ड एवं पुलिस बल प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा।

यातायात व्यवस्था को लेकर काठगोदाम-हल्द्वानी टैक्सी यूनियन एवं संचालकों के साथ पूर्व में बैठक कर डायवर्जन एवं एग्जिट प्लान की जानकारी दी गई थी। साथ ही निर्धारित पार्किंग एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

डायवर्जन, शटल सेवा, टू-लेन संचालन एवं प्रभावी एग्जिट मैनेजमेंट की संयुक्त रणनीति से हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचे। व्यवस्थाओं को लेकर आमजन एवं श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस की सराहना की।

नैनीताल पुलिस—सुगम दर्शन, सुरक्षित यातायात और सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *