एसएसपी नैनीताल ने थाना बेतालघाट के नवनिर्माणाधीन भवन का किया स्थलीय निरीक्षण।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट का हस्तांतरण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्माणाधीन कार्यों की गहन समीक्षा की।

इस अवसर पर रेवाधर मठपाल (एसपी संचार/ऑफिस), विनय सिंह (सीओ भवाली), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), विजय नेगी (थानाध्यक्ष बेतालघाट), जयांक पांडे (सहायक अभियंता), हिमांशु पंत (प्रधान लिपिक), दीपा मिराल (भवन लिपिक), हेमा ऐठानी (पी.आर.ओ.), रविंद्र सिंह (Contractor) सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर एवं थाना भवन में सभी जगह लगाए गए कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ अन्य कैमरे लगाए जाने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया। थाने के प्रत्येक कक्ष में नेम प्लेट बनाने के निर्देश भी दिए गए।

थाना परिसर को सुरक्षित एवं वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से परिसर की चारों ओर की बाउंड्री वॉल में कंटीले तारों की फेंसिंग करने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए। वहीं, भूमि कटाव से बचने के लिए प्रत्येक 8 फीट की दूरी पर बांस के पेड़ लगाए जाने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

महिला और पुरुष बैरकों में पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा उनमें हवा के उचित निकास के लिए तत्काल (Exhaust Fan) लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कार्यदायी संस्था द्वारा किए गए निर्माण कार्य की भी प्रशंसा की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *