राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शासन के आदेशानुसार “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को भारत के प्रधानमंत्री की नीतियों एवं निर्णयों के बारे में बताया गया।

इसके पश्चात “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को साकार रुप दिया गया।

इसके साथ ही “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री की नीतियों एवं निर्णयों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत टेबल टेनिस और शतरंज का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *