त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई।
अल्मोड़ा। आगामी त्योहारी सीजन को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में है। बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
एसएसपी ने दिए व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान के निर्देश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
धारानौला चौकी क्षेत्र में चलाया सघन सत्यापन अभियान:
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
त्योहारों तक जारी रहेगा चेकिंग और सत्यापन अभियान:
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने किरायेदारों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






