चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर पातल से हमला, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार; एक फरार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गांजा तस्करों ने पुलिस टीम पर धारदार पातल से हमला कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। मौके से 25.240 किलोग्राम गांजा, दो धारदार पातल और तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गांजे की अनुमानित कीमत ₹6.31 लाख बताई गई है।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला:
पुलिस के अनुसार, 09 अक्टूबर 2026 को भतरौंजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जैनल पुल के पूर्वी किनारे, जैनल-देघाट मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को रोकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर पातल से हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- मुख्तयार सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी थारी, रामनगर
2- गुरमीत सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी गौवरा, बाजपुर
3- जसवंत सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी इटव्वा, बाजपुर
फरार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह निवासी बाजपुर, उधम सिंह नगर के रुप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बरामदगी में:
■ 25.240 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹6.31 लाख
■ दो धारदार पातल
■ गांजा रखने के लिए इस्तेमाल किए गए दो पिट्टू बैग और एक साड़ी का थैला
■ तस्करी में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें सीज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जसवंत सिंह और गुरमीत सिंह के खिलाफ पहले से भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। प्रकरण में भतरौंजखान थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ गांजा तस्करी से जुड़े संपर्कों की भी जाँच कर रही है।
पुलिस टीम में:
● थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार
● पुलिस चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी
● हेड कांस्टेबल आनन्द त्रिपाठी
● हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी
● हेड कांस्टेबल राजा राम
● हेड कांस्टेबल शमीम अहमद
● एसओजी नीरज पाल शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






