राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में ‘जाग उठा समाज’ नाटक का मंचन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता एवं इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी के संयोजन में छात्र-छात्राओं द्वारा ‘जाग उठा समाज’ विषय पर एक नाटक का मंचन किया गया।

नाटक का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता पैदा करना, कचरे के सही प्रबंधन पर जोर देना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। नाटक के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने हाथों में पौधे थामकर यह संकल्प लिया कि हरा-भरा पर्यावरण हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

नाटक के मंचन में नीमा (बीए तृतीय सेमेस्टर), कनिस रावत (बीए प्रथम सेमेस्टर), ललिता आर्या (बीए तृतीय सेमेस्टर), अभिषेक कुमार (बीए तृतीय सेमेस्टर), स्नेहा (बीए तृतीय सेमेस्टर), मनीषा (बीए तृतीय सेमेस्टर), खुशी मनराल (बीए द्वितीय सेमेस्टर), गरिमा (बीए प्रथम सेमेस्टर), पूजा बिष्ट (बीए पंचम सेमेस्टर), दीक्षा (बीए तृतीय सेमेस्टर), भावेश बिष्ट (बीकॉम पंचम सेमेस्टर), संजय कुमार (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) और जगदीश सिंह (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *