अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता से अधिवक्ता को आधे घंटे में मिला खोया बैग और लैपटॉप।
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता से एक अधिवक्ता को उनका खोया हुआ बैग और लैपटॉप महज आधे घंटे के भीतर वापस मिल गया। बैग में न्यायालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। धारानौला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोए हुए सामान को बरामद कर सकुशल अधिवक्ता को सुपुर्द कर दिया।
अधिवक्ता वैभव जोशी निवासी राजपुरा, अल्मोड़ा ने दोपहिया वाहन से न्यायालय जाते समय अपना बैग खो जाने की सूचना चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा को दी। बैग में लैपटॉप सहित न्यायालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी धारानौला ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग की खोजबीन शुरु कर दी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से महज आधे घंटे के भीतर खोया हुआ बैग और लैपटॉप बरामद कर अधिवक्ता वैभव जोशी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर अधिवक्ता वैभव जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की और अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






