डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में नशा मुक्ति शपथ एवं जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उत्तराखंड सरकार के श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री कैलाश पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत तथा सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह असवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि नशा देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। नशे का उन्मूलन करना बेहद आवश्यक है। प्रत्येक सभ्य समाज के व्यक्ति को इसके उन्मूलन के लिए कमर कसनी होगी। विशेषकर शिक्षित युवा वर्ग को आगे आना होगा, तभी नशे जैसी सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने कहा कि नशा आज विकराल रुप धारण कर चुका है। नशा पहाड़ी क्षेत्रों में गाँव-गाँव तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि नशा घरेलू कलह का भी मुख्य कारण है, जो पूरे परिवार को तबाह कर देता है। समय रहते इस सामाजिक बुराई का उन्मूलन करना जरुरी है।

कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्रसंघ अध्यक्ष तानिया मठपाल सहित छात्रसंघ के समस्त पदाधिकारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *