अनुशासन ही लक्ष्य की प्राप्ति का साधन है: रेनू अधिकारी।

रामगढ़ (नैनीताल)। महिला उद्यमिता विकास परिषद की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि देश की बागडोर युवाओं के हाथों में है। सभी के कर्तव्य और अधिकार, सशक्त बेटियां, मजबूत किसान, स्वरोजगार की ओर उन्मुख युवा तथा विरासत के गीतों की बजाय तकनीक से जुड़ाव ऐसे गुरु मंत्र हैं, जो भारत को विकसित भारत की ओर ले जाएंगे।

उन्होंने यह वक्तव्य राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी और मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने कुमाऊंनी संस्कृति से ओत-प्रोत सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वालों में भूमिका, अंकिता, दिव्या और बबली प्रमुख रुप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, चित्रकला, भाषण और योग प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शिवानी, हिमानी, अभिलाषा, साक्षी, प्रियांशु, ममता, काजल, ललिता, यमुना और सारांश प्रमुख रुप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि सपनों का भारत तभी साकार होगा, जब इसके लिए समन्वित प्रयास, निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. बिमला सिंह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरिश्चंद्र जोशी ने किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया।

इस अवसर पर डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, कुंदन, गणेश, कमलेश और भारती प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *