विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा सख्त, चौखुटिया में पुलिस बल को किया ब्रीफ।

अल्मोड़ा। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने कोतवाली चौखुटिया में ड्यूटी के लिए नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा, सतर्क रहने के निर्देश:
एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने सुरक्षा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरुप पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा VIP आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर:
एसएसपी अल्मोड़ा ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग न करने, बिना अनुमति ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ने तथा प्रभारी अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *