राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में महाविद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता, श्रमदान, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र कलौनी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में NSS स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सामूहिक कार्य, अनुशासन, शारीरिक सक्रियता तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों के महत्व से अवगत कराया गया। खेल मैदान में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बुशरा मतीन ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं सामाजिक जीवन में स्वयंसेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
शिविर में छात्र-छात्राओं में से गीता कुंवर, मंजू, राजेश, खुशी एवं उदिति सहित अन्य NSS स्वयंसेवियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक शिविर की गतिविधियों में भाग लिया।
शिविर के अंत में सभी स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहयोग एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश मठपाल, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. बसन्त नेगी, डॉ. हेमंत बिनवाल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. भुवन मठपाल एवं डॉ. किरन जोशी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल








