राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए असाइनमेंट प्रस्तुत कर रहे छात्र-छात्राएं।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में इन दिनों छात्र-छात्राओं द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने असाइनमेंट प्रस्तुत किए जा रहे हैं। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की इस सक्रिय सहभागिता को उत्साहजनक और आशाजनक माना जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों का कहना है कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का झिझक और डर समाप्त होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सक्रिय रुप से भाग लेने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *