रामनगर में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
पुरानी रंजिश और बदले की भावना में दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना और पत्थर बरामद।
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने महिला की निर्मम हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना और पत्थर समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 10 नवम्बर 2026 को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रामनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट, उम्र 56 वर्ष, निवासी किशनपुर छोई के रुप में हुई।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतका के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलित किए तथा शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा।
मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 356/2026, धारा 332(सी)/103(1)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्रवाई एवं घटना का खुलासा:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
जाँच के दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। इसमें तीन संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते तथा बाद में वाहन से उसके शव को घटनास्थल के पास फेंकते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की।
जाँच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना रखता था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य दो अभियुक्तों को रामनगर रेलवे मैदान के पास उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे रामनगर से फरार होने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- मोहित फर्त्याल पुत्र स्व. गोविंद सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
2- सैरान पुत्र मुरसलीन, उम्र 21 वर्ष, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
3- मो. अब्बूजर पुत्र मो. विलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
बरामदगी में:
■ घटना में प्रयुक्त 03 अदद डंडे
■ एक अदद लोहे का पाना
■ एक अदद पत्थर, जिससे मृतका के साथ मारपीट की गई
■ घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04AN6012 एवं मृतका की पेटीकोट का नाड़ा
पुलिस टीम में:
1- सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2- उ.नि. मोहन सिंह सोन, प्रभारी एसओजी
3- उ.नि. दीपक बिष्ट, कोतवाली रामनगर
4- उ.नि. पंकज जोशी, कोतवाली कालाढूंगी
5- उ.नि. वीरेन्द्र बिष्ट, चौकी प्रभारी पीरुमदारा
6- उ.नि. देवेंद्र राजपूत, चौकी प्रभारी छोई
7- उ.नि. मनोज सिंह अधिकारी, चौकी प्रभारी मालधन
8- उ.नि. देवेंद्र राणा, चौकी प्रभारी कोटाबाग।
9- उ.नि. सोमेंद्र सिंह, कोतवाली रामनगर
10- उ.नि. गणेश जोशी, कोतवाली रामनगर
11- हे.का. त्रिलोक रौतेला, एसओजी
12- हे.का. कुंदन सिंह, एसओजी
13- हे.का. नवीन पाण्डे, कोतवाली रामनगर
14- हे.का. गगन भण्डारी, कोतवाली रामनगर
15- का. भानु प्रताप, एसओजी
16- का. अशोक, एसओजी
17- का. अरविंद, एसओजी
18- का. विक्रम कुमार, कोतवाली रामनगर
19- का. संजय दोसाद, कोतवाली रामनगर
20- का. जसवीर सिंह, कोतवाली रामनगर
21- का. विजेन्द्र गौतम, कोतवाली रामनगर
22- का. प्रयाग कुमार, कोतवाली रामनगर
23- का. भूपेन्द्र पाल, कोतवाली रामनगर
24- का. महबूब आलम, कोतवाली रामनगर
25- का. संजय सिंह, कोतवाली रामनगर
26- का. अखिलेश तिवारी, कोतवाली रामनगर शामिल रहे।
पुलिस टीम को पुरस्कार:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 2,000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल











