बस में छूटा शादी का सामान और कपड़ों से भरा बैग, अल्मोड़ा पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोजकर लौटाया।

अल्मोड़ा। दो दिन पूर्व दिनेश नामक एक व्यक्ति क्वारब, अल्मोड़ा के पास बस से उतरा, लेकिन जल्दबाजी में उसका बैग बस में ही छूट गया। बैग में शादी समारोह से संबंधित आवश्यक सामान और कपड़े रखे हुए थे।

बैग बस में छूटने की जानकारी होने पर दिनेश ने तत्काल अल्मोड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर अल्मोड़ा पुलिस कंट्रोल रुम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संबंधित बस का पता लगाया गया और बैग बरामद कर लिया गया।

मंगलवार को बैग में रखा समस्त सामान सकुशल दिनेश के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर दिनेश बेहद खुश हुआ। उसने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *