आयुष्मान राकेश और आयुष्मति ललिता परिणय सूत्र में बंधे, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के सिनौड़ा निवासी वरिष्ठ बसपा नेता नरेश चन्द्र शिल्पकार के पुत्र आयुष्मान राकेश (रवि) का विवाह आयुष्मति ललिता, पुत्री प्रेम राम निवासी मौवड़ा, विकासखंड ताड़ीखेत एवं वर्तमान निवासी काशीपुर के साथ संपन्न हुआ। दोनों वैवाहिक बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो गए।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल, वरिष्ठ बसपा नेता गोविंद राम कोईराल, बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मानिला भवानी राम सहित कई बसपा नेताओं एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

पंडित पूरन चंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, रिश्तेदार तथा शुभचिंतक बड़ी संख्या में विवाह समारोह में शामिल हुए।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *