ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदेशभर में नैनीताल रहा अव्वल।

02 दिवसीय स्पेशल एक्शन ड्राइव के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई, 103 ग्राम चरस, 48.14 ग्राम स्मैक और 34.308 किलो गांजा बरामद।

नैनीताल। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कार्यकाल में चलाए गए दो दिवसीय स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन ट्रैक-7 के अंतर्गत जनपद नैनीताल पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान की गई संपूर्ण कार्रवाई के विवरण में जनपद नैनीताल प्रदेशभर में अव्वल रहा।

अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, जिला बदर एवं निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का विवरण निम्नवत है –

1- नशीले पदार्थों की बरामदगी:
● चरस – 103 ग्राम
● स्मैक – 48.14 ग्राम
● गांजा – 34.308 किलोग्राम
● एविल इंजेक्शन – 04
● ब्यूप्रेन इंजेक्शन – 04
● ब्यूप्रेन टैबलेट – 22
● अभियोगों के दौरान अभियुक्तों से बरामद धनराशि – ₹3,54,200/-

2- चालानी कार्रवाई:
● संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 218 चालानी कार्रवाई की गई।
● ₹54,500/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

3- जिला बदर कार्रवाई:
01 अभियुक्त को जिला बदर किया गया।

4- निरोधात्मक कार्रवाई:
धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत 05 अभियुक्तों को निरुद्ध किया गया।

दो दिवसीय स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन ट्रैक-7 के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों के साथ जनपद ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *