आयुर्वेद द्वारा रोगियों का उपचार, क्वैराला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित।

सल्ट (अल्मोड़ा)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, क्वैराला, विकासखंड सल्ट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), क्वैराला द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता भट्ट द्वारा उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। इस दौरान रोगियों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबीन सहित अन्य आवश्यक रक्त जाँचें भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेद विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया गया। शिविर में विपिन पंवार, लीलावती नैनवाल, हिमांशु पंत, प्रकाश चंद्र काण्डपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *