टी-शॉप पर अवैध शराब रखने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मालीखेत क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध देघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस टीम द्वारा मालीखेत क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रकाश सिंह की टी-शॉप पर चेकिंग के दौरान 04 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की, 01 आधा भरा पव्वा मैकडॉवल व्हिस्की तथा 02 खाली पव्वे बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *