रामनगर पुलिस ने 64.47 ग्राम चरस और 25.43 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को नई बस्ती गुलरघट्टी, धोबी घाट, कोतवाली रामनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दीपक कश्यप उर्फ काली पुत्र स्वर्गीय राम चन्द्र कश्यप को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 64.47 ग्राम चरस तथा 25.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इस संबंध में कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 39/2026, धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
दीपक कश्यप उर्फ काली पुत्र स्वर्गीय राम चन्द्र कश्यप, उम्र 33 वर्ष, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर

बरामदगी में:
● 64.47 ग्राम चरस
● 25.43 ग्राम स्मैक

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व में तीन अभियोग दर्ज हैं —
1- एफआईआर संख्या 644/20, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- एफआईआर संख्या 691/21, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
3- एफआईआर संख्या 461/23, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीम में:
● उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह
● कांस्टेबल संजय सिंह
● कांस्टेबल संजय कुमार
● कांस्टेबल महबूब आलम शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *