अवैध शराब तस्करी पर अल्मोड़ा पुलिस का प्रहार, मोहान चेकपोस्ट पर 52 पाउच कच्ची शराब बरामद।
चेकिंग के दौरान बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान थाना अंतर्गत मोहान चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध 52 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी एवं एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मोहान पुलिस चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
मोटरसाइकिल की तलाशी में मिली 52 पाउच कच्ची शराब:
चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK19B2640 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में चालक दिनेश चंद्र टम्टा के कब्जे से 52 पाउच कच्ची अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को सीज किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना भतरौंजखान में मु. FIR संख्या-16/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
बरामदगी में:
● 52 पाउच कच्ची अवैध शराब
● मोटरसाइकिल संख्या UK19B2640 सीज
गिरफ्तार अभियुक्त:
दिनेश चंद्र टम्टा पुत्र भोपाल राम, उम्र 31 वर्ष, निवासी नारायणपुर मुलिया, रामनगर, जनपद नैनीताल
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










