ग्राम पंचायत कुन्हील में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड शासन एवं प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विपन्न न्याय पंचायतों में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनसामान्य को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मणुली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वरी आर्या द्वारा आज बुधवार को विकासखंड सल्ट की न्याय पंचायत कुन्हील के पंचायत घर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम को सफल बनाना रहा।
शिविर के दौरान डॉ. रामेश्वरी आर्या द्वारा जनसामान्य के सामान्य रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श एवं समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 40 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर आदि की जांच की गई तथा आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाते हुए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का प्रभावी निर्वहन किया गया।
कार्यक्रम में फार्मेसी अधिकारी पूनम, सहायक भूपेंद्र सिंह मावड़ी, ग्राम प्रधान मोहिनी देवी मणुली, ग्राम कनगड़ी की मीनाक्षी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



