भुजान-बढ़ेरी के बीच कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत।

बेतालघाट (नैनीताल)। नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 25 सितंबर 2026 को करीब 2 बजे के आस-पास भुजान-बढ़ेरी के बीच कोसी नदी में डूबने से पृथ्वीपाल सिंह नाम के 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रुप से द्वाराहाट ब्लॉक के कुंस्यारी गाँव का निवासी था और वर्तमान में हल्द्वानी के भगवानपुर क्षेत्र में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, युवक सेना में जवान बताया जा रहा है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह अपने बेटे समेत कुल चार लोगों के साथ घूमने के लिए भुजान-बढ़ेरी क्षेत्र में आया था। इसी दौरान सभी ने कोसी नदी में नहाने का प्लान बनाया। नहाते समय युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही बेतालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं छड़ा-खैरना से एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए खैरना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *