किशोरियों के स्वास्थ्य और करियर दिशा-निर्देशन पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

सल्ट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय किशोरावस्था कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्वैराला, ब्लॉक सल्ट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), क्वैराला द्वारा छात्राओं को पोषण एवं यौन-प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता भट्ट द्वारा 14 से 18 वर्ष की आयु में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने किशोरियों में होने वाली मासिक धर्म से संबंधित अनियमितताओं, एनीमिया, सफेद पानी जैसी समस्याओं में आहार-विहार, योगाभ्यास एवं आयुर्वेदिक उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान करियर दिशा-निर्देशन एवं परामर्श भी दिया गया, जिसमें वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मोनिका नेगी, ग्राम प्रधान दन्यूड़ा पूरन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता सहित अन्य शिक्षिकाएँ तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *