भतरौंजखान पुलिस ने 28 किग्रा गांजे के साथ 4 नशा तस्करों को दबोचा, 7 लाख की खेप बरामद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 28 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद कर वाहन को सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार तथा प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में थाना भतरौंजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत भिकियासैंण के बाड़ीकोट तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान मारुति स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK18V5195 में सवार 4 व्यक्तियों के कब्जे से 28 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। साथ ही थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- गुरदयाल सिंह पुत्र लक्खा सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर
2- हरदयाल सिंह पुत्र लक्खा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर
3- हरप्रीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम लोहारी मानपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)
4- हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01, नियर प्राइमरी स्कूल, गड्डा कॉलोनी, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी
● हेड कांस्टेबल समीम अहमद
● हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार
● कांस्टेबल हरीश प्रसाद, एसओजी
● कांस्टेबल नीरज पाल, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *