डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में NEP-2020 पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अर्थशास्त्र विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. विश्वनाथ पांडे ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने की।
कार्यक्रम में वक्ताओं का स्वागत वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. राजीव कुमार एवं डॉ. दीपा लोहनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मनोरम मित्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग एवं डॉ. मोहम्मद शादाब आलम, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग ने छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा नई शिक्षा नीति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल













