डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण ने श्रीकोट नाहोरी गाँव में किया सर्वेक्षण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की उन्नत भारत अभियान (यूबीए) समिति द्वारा श्रीकोट नाहोरी गाँव में सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समिति के सदस्यों ने गाँव के प्रत्येक घर में जाकर उन्नत भारत अभियान द्वारा निर्धारित प्रारुप भरवाया तथा आवश्यक जानकारियां एकत्रित कीं।

सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य गाँव की प्राथमिक जानकारी, जैसे विद्यालयों की संख्या, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता, ग्रामीणों की शैक्षिक योग्यता तथा पलायन की स्थिति आदि का अध्ययन करना रहा। साथ ही महाविद्यालय की यूबीए समिति का उद्देश्य ग्रामीणों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझना भी था। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को उन्नत भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा उन्हें शिक्षा एवं सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरुक किया।

ग्रामीणों ने सर्वेक्षण कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस सर्वेक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय की यूबीए समिति की संयोजक डॉ. इंदिरा (असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान), समिति सदस्य डॉ. परितोष उप्रेती (असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल), ग्राम प्रधान नाहोरी दीपक सिंह रावत, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *