भरसोली के महाकाल मूर्ति स्थल पर शिव महापुराण कथा का शुभारंभ।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली स्थित महाकाल मूर्ति स्थल पर महाकाल सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरु हो गया है। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।

कथा के मुख्य यजमान शंकर दत्त पपनोई एवं उनकी धर्मपत्नी जानकी देवी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त ने शिव महापुराण के माध्यम से सृष्टि के उद्धार हेतु भगवान शिव के विभिन्न रुपों का वर्णन किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह ड़गवाल, महेन्द्र सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हीरा सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह मेहत्ता, लक्की प्रताप सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी, इंद्र सिंह मनराल, बचें सिंह बंगारी, मनोज चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *