यज्ञ, हवन, गौदान, कन्या पूजन व विशाल भंडारे के साथ पद्म पुराण कथा का हुआ समापन।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय संस्था द्वारा आयोजित पद्म पुराण कथा का यज्ञ, हवन, गौदान, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान बाला दत्त पंत एवं उनकी धर्मपत्नी कमला देवी पंत, कैलाश सिंह बंगारी एवं उनकी धर्मपत्नी सुनाक्षी देवी बंगारी, प्रताप सिंह मनराल एवं उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी मनराल, सुदान सिंह मेहरा एवं उनकी धर्मपत्नी जानकी देवी मेहरा, विक्रम सिंह सजवाण एवं उनकी धर्मपत्नी हंसी देवी सजवाण तथा कुन्दन सिंह मेहत्ता एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी मेहत्ता रहे। सभी यजमानों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, यज्ञ, हवन एवं गौदान सम्पन्न कराया।

तत्पश्चात कथा व्यास नंदा वल्लभ पंत ने पद्म पुराण के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधिवत कथा को विश्राम दिया। इसके उपरांत संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने यज्ञ एवं कथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उदूली देवी बिष्ट, मधुली देवी भिरकनी, राजे सिंह बंगारी, प्रताप सिंह डंगवाल, गिरधर सिंह बंगारी, बचें सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हीरा सिंह बंगारी, प्रियांशु बंगारी, तारा दत्त चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह पालीवाल, लक्की प्रताप सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी सहित अनेक श्रद्धालु एवं सहयोगकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *