थाना दन्या ने धौलादेवी ब्लॉक सभागार में चलाया जागरुकता अभियान, जन-प्रतिनिधियों को दी साइबर अपराध की जानकारी।
दन्या (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों, काॅलेजों, नगर, कस्बा, ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज गुरुवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा ब्लॉक धौलादेवी के सभागार में चल रहे 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
साथ ही साइबर जागरुकता से संबंधित पम्पलेट वितरित कर अपने गाँवों व निर्वाचित क्षेत्रों को जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित जनों को साइबर जागरुकता की शपथ दिलाई गई एवं हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल















