देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों का शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यागेश जोशी पुत्र महेश चंद्र जोशी, निवासी बसनल, देघाट, जनपद अल्मोड़ा के रुप में हुई है। अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद उसे देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम में:
अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह
हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे
कांस्टेबल उपेंद्र कुमार
कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।


