मासिक अपराध समीक्षा में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देश, डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध नियंत्रण पर जोर।

उत्कृष्ट पुलिसिंग पर 48 पुलिसकर्मी सम्मानित, हर माह चुना जाएगा “थाना ऑफ द मंथ”।

हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीकी रुप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से 27 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में हल्द्वानी कोतवाली स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

गोष्ठी में माह जुलाई 2026 में जनपद में घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध तथा पुलिसिंग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह में संभावित कानून-व्यवस्था एवं अपराध संबंधी चुनौतियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्मार्ट एवं डिजिटल पुलिसिंग को बनाया जाए और प्रभावी:
e-Shakshya App एवं Zero FIR के संबंध में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

थानों में ऑनलाइन जीडी, e-FIR, Zero FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana एवं e-DAR सहित सभी डिजिटल व्यवस्थाओं पर डेटा समयबद्ध रुप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

e-DAR एवं दुर्घटना पीड़ितों से संबंधित योजनाओं पर विशेष जानकारी:
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को हिट एंड रन प्रतिकर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना, राहवीर योजना एवं e-DAR के संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा e-DAR पोर्टल पर दुर्घटना संबंधी समस्त आवश्यक डेटा समयबद्ध रुप से अपडेट किया जाए।

साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, पीड़ितों की धनराशि वापसी को प्राथमिकता:
अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑपरेशन्स अमित कुमार सैनी द्वारा Pragati Portal, Sahyog Portal एवं Money Restoration Module के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध में आमजन की धनराशि के साथ धोखाधड़ी होने पर प्रकरण में नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रभावी विवेचना एवं धनराशि की रिकवरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विवेचक की जवाबदेही तय की जाएगी।

जनपद के चिह्नित साइबर हॉटस्पॉट्स पर प्रभावी निगरानी रखने तथा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को Cytrain Portal पर अनिवार्य रुप से पंजीकरण कर साइबर अपराध से संबंधित नवीन तकनीकों एवं जानकारी से अपडेट रहने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर:
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि CCTNS पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट रखा जाए तथा लंबित e-Signing सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तत्काल पूर्ण की जाएं।

लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिसिंग में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

हर महीने चुना जाएगा “थाना ऑफ द मंथ”:
जनपद में बेहतर पुलिसिंग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “थाना ऑफ द मंथ” की पहल शुरु की जाएगी।

थानों के प्रदर्शन का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें CCTV मॉनिटरिंग एवं उपयोग, अपराध नियंत्रण एवं प्रगति, साइबर अपराधों का निस्तारण, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, डिजिटल पोर्टल पर कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग मानक शामिल होंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों/संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही तय की जाएगी।

आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं छात्रसंघ चुनाव को लेकर विशेष तैयारी:
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं छात्रसंघ चुनावों को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनौती बताते हुए एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

कॉलेज परिसरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, प्रभावी पुलिस गश्त एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

असामाजिक तत्वों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर:
एसएसपी ने थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं बीट पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धार्मिक भावनाओं को भड़काने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, चौकी प्रभारी एवं बीट अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निर्देश दिए गए कि उनके क्षेत्र से संबंधित कार्यों एवं सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

यातायात व्यवस्था में गुणात्मक सुधार पर मंथन:
जनपद में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों एवं आगामी आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर मंथन किया गया।

सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश:
सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

48 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित:
सैनिक सम्मेलन के दौरान जनपद नैनीताल के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में तैनात 48 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में म.उ.नि. मीना गौतम, म.उ.नि. राधिका भंडारी, अ.उ.नि. बिहारी लाल, अ.उ.नि. जितेन्द्र, अ.उ.नि. मोहम्मद अहमद, हे.का.नि. कुन्दन कटायत, हे.का.नि. त्रिलोक रोतेला, हे.का.नि. रमेश कांडपाल, हे.का.नि. महेन्द्र सिंह, हे.का.नि. प्रकाश सिंह, हे.का.नि. प्रकाश पाण्डेय, हे.का.नि. परमदीप सिंह, हे.का.नि. हेमन्त कुमार, हे.का.नि. दीप चन्द्र, हे.का.नि. हरीश चन्द्र सिंह नेगी, हे.का.नि. गंगा मटपाल, हे.का.नि. मनोज पंत, हे.का.नि. तकनीकी किशोरी लाल, म.हे.का.नि. गीता रिंगवाल, आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी भूपेन्द्र ज्येष्ठा, आरक्षी अशोक रावत, आरक्षी भानू प्रताप, आरक्षी गोविन्द प्रसाद, LFM हरनाम सिंह, आरक्षी अनिल गुलानी, आरक्षी मनोज द्विवेदी, आरक्षी हर्ष वर्धन, आरक्षी कुन्दन सिंह, आरक्षी राहुल सिंह राणा, आरक्षी विजय सिंह, आरक्षी ताज मोहम्मद, आरक्षी रोहित सिंह, आरक्षी योगेश सिंह, आरक्षी राजकुमार कम्बोज, FW प्रीति बिष्ट, म. आरक्षी करिश्मा, म. आरक्षी निर्मला मेहता, महिला आरक्षी रितु आर्या, महिला आरक्षी रुबी चौहान, म.आरक्षी रेनू अधिकारी, म. आरक्षी चम्पा रावत, म. आरक्षी ममता रजवार, संदेशवाहक रमेश चन्द्र भट्ट, अनुचर संजय जोशी, उपनल चालक जगदीश सिंह, होमगार्ड राजेश पाण्डे एवं धर्मेन्द्र रावत (डीआरएम, नैनीताल) शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा हैं।

गोष्ठी में डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी संचार/ऑफिस, हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, रविकांत सेमवाल, सीओ भवाली, गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अंजना नेगी, सीओ नैनीताल, ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना, हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी, यातायात एवं सीपीयू प्रभारी तथा पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *