नगर पंचायत भिकियासैंण सहित कई जगहों पर धूमधाम से मनाई गई दीपावली, तिथि को लेकर दिखा असमंजस।
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित क्षेत्र के अनेक स्थानों पर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घर-घर दीपों की रौशनी और मिठाइयों की खुशबू से पूरा क्षेत्र उल्लासमय माहौल में डूबा नजर आया।
हालांकि इस बार दीपावली की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस देखने को मिला। कई लोग यह तय नहीं कर पाए कि दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाए या 21 अक्टूबर को। इसी कारण कुछ स्थानों पर लोगों ने सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली का उत्सव मना लिया, जबकि अन्य क्षेत्रों में मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली मनाई गई।
दोनों ही दिनों में बाजारों में रौनक बनी रही। मिठाई की दुकानों, पटाखा बाजारों और साज-सज्जा की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दीपावली के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर शुभकामनाएँ दी और खुशियों का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















