भिकियासैंण और आस-पास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई दुर्गा नवमी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरुपों का प्रतीक मानी जाने वाली कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया तथा उन्हें भोजन कराकर उपहार एवं दक्षिणा भेंट की।

सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरु हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनके चरण पूजे गए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

नवरात्रि के नौवें दिन मनाई जाने वाली दुर्गा नवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। कन्या पूजन के माध्यम से समाज में बेटियों के सम्मान और उनके महत्व का संदेश भी दिया जाता है।

दुर्गा नवमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *