एल्डा फाउंडेशन लखनऊ ने राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में उठाया बड़ा कदम।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित व सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एल्डा फाउंडेशन लखनऊ द्वारा महाविद्यालय को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन निःशुल्क प्रदान की गई है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने एल्डा फाउंडेशन लखनऊ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वेंडिंग मशीन न केवल महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है, बल्कि यह उन्हें पीरियड्स के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में आत्मविश्वास भी प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरुकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इससे पूर्व भी एल्डा फाउंडेशन लखनऊ की अध्यक्ष डॉ. पूजा शाहीन ने व्याख्यान कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के छात्रों को जागरुक करने में सराहनीय योगदान दिया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *