‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भारत के विकास, शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अपने निबंधों में अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता:
■ प्रथम स्थान: लता भट्ट, प्रथम सेमेस्टर
■ द्वितीय स्थान: बबली तिवारी, पंचम सेमेस्टर
■ तृतीय स्थान: हिमानी कार्की, प्रथम सेमेस्टर

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडेय रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में ‘विकसित भारत @2047’ के नोडल अधिकारी डॉ. छत्र सिंह कठायत के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सक्रिय रुप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *