नवनिर्वाचित पंचायत भिकियासैंण अध्यक्ष सहित चार सभासदों ने ली शपथ।

भिकियासैंण। नगर पंचायत में ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक बिष्ट, बाड़ीकोट वार्ड से भावेश बिष्ट, तहसील वार्ड से संजय बंगारी, बडियाली वार्ड से नीमा देवी व निर्विरोध चुनी गई राजा मन्दिर वार्ड से पार्वती जीना को उपजिलाधिकारी भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सल्ट रणजीत रावत ने अपने सम्बोधन में सभी को साथ लेकर नगर पंचायत के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट ने मुख्य अतिथि व अध्यक्ष दोनों वार्ड सदस्यों को पुष्प गुच्छ व महिला वार्ड सदस्यों को कुमांऊनी पिछौड़ा ओढ़ा कर सम्मानित किया और अपने सम्बोधन में सभी को शुभकामनाएं देकर हर संभव मदद की बात कही।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, तहसीलदार रवि शाह, अधिशाषी अधिकारी प्रीती आर्या, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी, बीडीओ गोपाल सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, देवगिरी, महेन्द बिष्ट, सतीश पांडे, मोहनी देवी, गोपाल जीना, शिब्बू जीना, रामू मनराल, सन्तोष लखचौरा, मोहन सिंह, भारत भूषण, गंगा सिंह बिष्ट, पान सिंह जीना, हरी सिंह बंगारी, राजेन्द सिंह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, उमेश नैनवाल, संजय पधान, गोपाल सिंह मेहरा, महेन्द्र कुमार, गीता, शिवानी, जगदीश चन्द्र, कपिल गोस्वामी सहित समस्त स्टाॅफ मौजूद थे। संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने किया।
भिकियासैंण। शपथ ग्रहण समारोह के तत्पश्चात नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने कार्यालय में बैठ कर सभी सभासदों व समस्त स्टाॅफ से रुबरु परिचय लिया और सभी से आपस में सामंजस्य बना कर नगर को आदर्श बनाने को कहा गया।



