डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण द्वारा स्थानीय लोगों व विद्यालयों को निरंतर निःशुल्क योग प्रशिक्षण।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के योग प्रशिक्षक अजय चंद्र पांडे द्वारा स्थानीय क्षेत्र एवं विद्यालयों में निरंतर निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय लोगों तथा छात्र-छात्राओं में योग के प्रति जागरुकता फैलाना और योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना है।
अजय चंद्र पांडे द्वारा अद्यतन 30 अक्टूबर 2025 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में, दिनांक 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भिकियासैंण में तथा 11 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली में निःशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने बताया कि उक्त योग प्रशिक्षण स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं के हित में निरंतर जारी रहेगा।



