उत्तरायणी पर्व पर चनुली-सरपटा में गिरे कौतिक का भव्य आयोजन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के अंतर्गत बासोट स्थित चनुली-सरपटा में उत्तरायणी के पावन पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी गिरे कौतिक का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर बुधवार, 14 जनवरी 2026 को स्थानीय जनता एवं स्थानीय विद्यालयों के सहयोग से विविध मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
वहीं बृहस्पतिवार, 15 जनवरी 2026 को गिरे कौतिक स्थल पर मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में अल्मोड़ा से आने वाली सांस्कृतिक टीम द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ेगी। इसके साथ ही मेले में स्थानीय उत्पादों, खान-पान एवं पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में खास उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
इस संबंध में कृपाल सिंह शीला, अध्यक्ष, गिरै कौतिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति, ग्रामसभा – चनुली-सरपटा, पो.– बासोट, जिला – अल्मोड़ा (उत्तराखंड) द्वारा जानकारी दी गई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










