बुजुर्ग महिला से झपटा गया सोने का कुंडल बरामद, एसएसपी नैनीताल ने किया घटना का सफल खुलासा।

एसओजी व मुखानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को ₹2,500/- नगद पुरस्कार की घोषणा।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी पुलिस एवं एसओजी टीम ने बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने की घटना का सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद किया है।

दिनांक 30 जुलाई 2026 को वादिनी चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ, निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या-117/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी एवं एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस एवं एसओजी टीम ने झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद किया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए मैन्युअल एवं तकनीकी सर्विलांस को सक्रिय किया गया।

दिनांक 01 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद घटना में शामिल दोनों युवकों को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों गली-गली में जाकर कबाड़ बीनने का कार्य करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- अजय पुत्र शांति स्वरुप, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)
2- सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)

बरामदगी में:
01 कान का सोने का कुंडल (पीली धातु)

अभियुक्त अजय का आपराधिक इतिहास:
एफआईआर संख्या-31/2026 धारा 115(2)/117(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना सिविल लाइन, बदायूं (उत्तर प्रदेश)
इसके अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

पुलिस टीम में:
1- प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी
2- उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद
3- उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य
4- हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी)
5- हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत (एसओजी)
6- कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी)
7- कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी)
8- कांस्टेबल रविंद्र खाती
9- कांस्टेबल धीरज सूगड़ा
10- कांस्टेबल रोहित कुमार
11- कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला
12- हेड कांस्टेबल सुरेश देवड़ी
13-कांस्टेबल अनिल गिरी (सर्विलांस टीम)
14- कांस्टेबल भानू प्रताप (सर्विलांस टीम) शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें ₹2,500/- नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *