डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण बना निक्षय मित्र।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करना है।
इस अभियान को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण द्वारा एक महिला क्षय रोगी को निक्षय मित्र के रुप में गोद लिया गया है। इसके अंतर्गत संबंधित रोगी को प्रतिमाह पोषाहार किट वितरित की जाएगी तथा उसे क्षय रोग से लड़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. इला बिष्ट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षय रोगियों को पोषण एवं मानसिक संबल प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग करना है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल















