विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 35 आपत्तियों पर हुई सुनवाई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तहसीलदार बरखा जलाल की अध्यक्षता में 35 आपत्तियों पर सुनवाई हुई।

आयोजित सुनवाई में विकासखंड भिकियासैंण के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि नगर पंचायत भिकियासैंण में स्थायी रुप से रह रहे मतदाताओं के नाम हटाने का काम किया जा रहा है।

कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम से लिखित आपत्ति आई है, उन्हें मालूम ही नहीं है कि उन्होंने कोई आपत्ति जताई हो। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि विपक्ष कांग्रेसी मतदाताओं के वोट काटने में लगी है।

इस आपत्ति प्रक्रिया में नगर के पैरों से विकलांग कमल गिरी भी काफी परेशान रहे। उन्हें नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बमुश्किल वॉकर के माध्यम से तहसील में लेकर आए।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देव गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, एनबी रिखाड़ी, गुड्डू खान, वार्ड सदस्य भावेश बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *