स्याल्दे के खटलगाँव में गलीगाँव से बूबू धाम तक सड़क का उद्घाटन।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत खटलगाँव के तोक गलीगाँव से बूबू धाम तक निर्मित सड़क का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त द्वारा किया गया। सड़क का निर्माण उनके निजी वित्त से कराया गया है। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खटलगाँव की बूथ अध्यक्ष रेखा देवी ने की। इस अवसर पर सल्ट विधायक महेश जीना के प्रतिनिधि के रुप में मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल उपस्थित रहे।
दुर्घटना में घायल होने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा सुरेंद्र नेगी, भाजपा महामंत्री हरीश बंगारी, सुमित मनराल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल








